एयर इंडिया की भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ युवा पायलट अदालत में
अदालत में शुक्रवार को दाखिल याचिका में एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलियांस एयर पर 10 माह से साक्षात्कार का परिणाम रोकने का आरोप लगाया गया है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।
याचिकाकर्ताओं के वकील प्रणीत रंजन ने कहा कि कहा कि याचिका में प्रशिक्षु पायलटों की नियुक्ति प्रक्रिया ठीक नहीं होने का आरोप लगाया गया है। ये पायलट वर्ष 2008 में हुई भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल हुए थे, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इसके बजाय एयरलाइंस ने इस पद के लिए इस साल जून में विज्ञापन निकाला।
पायलटों ने दावा कि नए विज्ञापन के माध्यम से एयरलाइंस पिछले दरवाजे से नियुक्तियां करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications