यूएनसीटीएडी प्रमुख का एशियाई मुद्रा कोष का सुझाव
बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बेहतर वित्तीय स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए एशिया का अपना मुद्रा कोष होना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूनाइटेड नेशंस कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट(यूएनसीटीएडी) के महासचिव सुपाचाये पनितचपाक्डी का कहना है "अंतत: एशिया का अपना मुद्रा कोष होना चाहिए।"
'चायना डेली' ने शनिवार को सुपाचाय के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा है कि क्षेत्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए ऐसा होना आवश्यक है तथा एशिया के लिए मुद्रा कोष होने से क्षेत्रीय देशों को आर्थिक मंदी के प्रभाव से बचाने में बेहतर मदद मिल सकेगी।
सुपाचाय 1990 के दशक में एशियाई मंदी के दौर में थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री और वाणिज्य मंत्री थे। वह सितंबर 1999 में विश्व व्यापार संगठन के महासचिव बने और वर्ष 2005 में यूएनसीटीएडी के प्रमुख नियुक्त हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications