चापलूसी कर रहे पवारः ठाकरे

शिवसेना के मुखपत्र सामना में ठाकरे ने सी लिंक का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने का सुझाव देने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की भी आलोचना करते हुए कहा कि पवार कांग्रेस में वापस जाना चाहते हैं इसलिए सोनिया की तरफदारी में इस प्रकार के सुझाव दे रहे हैं।
पवार ने कहा था कि राजीव गांधी का जन्म मुंबई में हुआ था इसलिए इस सी लिंक का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। इसपर ठाकरे ने कहा कि "मुंबई में प्रतिदिन अवैध रूप से रहने वाले कई बांग्लादेशी भी बच्चों को जन्म देते हैं तो क्या उनके नाम पर हम अपनी जमीन का नाम रख देंगे।"
ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में एक से बढ़कर एक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं लेकिन उनका नाम पवार के दिमाग में नहीं आया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद सोनिया गांधी ने पवार और उनके लोगों को मंत्रिपरिषद में जगह दी है इसलिए वह चापलूसी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications