कंधमाल में केंद्रीय बलों की ज़रुरतः पटनायक

Naveen Patnaik
भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चाहते हैं कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को कंधमाल से न हटाया जाए। उनके अनुसार क्षेत्र में अभी भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं इसलिए वहां सुरक्षा बलों की ज़रुरत है। उन्होंने सुरक्षा बल हटाने का विरोध करते हुए वहां शांति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दोबारा तैनात करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "पटनायक ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कंधमाल में हालात पूरी तरह सामान्य होने तक केंद्रीय बलों को फिर से तैनात किया जाए।"

बीते बुधवार को कंधमाल से शेष बची केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनियों को हटा दिया गया था। वहां हिंसा भड़कने के बाद सीआरपीएफ के लगभग 4,000 कर्मियों को तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 38 लोग मारे गए थे और 25,000 से अधिक ईसाई बेघर हो गए थे।

गत 25 और 26 जून को गृहमंत्री पी. चिदंबरम की उड़ीसा यात्रा के दौरान पटनायक ने उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार रखे जाने की जरूरत से अवगत कराया था। चिदंबरम के दौरे के कुछ ही दिनों के भीतर राज्य से केंद्रीय सुरक्षा बलों के हटने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने हैरानी व्यक्त की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+