मैसूर में सांप्रदायिक हिंसा, तीन मरे

{image-07 hindi.oneindia.com}

दक्षिणी राज्य कर्नाटक के मैसूर शहर में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है. हिंसा प्रभावित इलाक़े में र्क्फ़्यू लगा दिया गया है. इनमें से दो की मौत दोनों संप्रदायों में हुई हिंसक छड़प में हुई जबकि तीसरे व्यक्ति ने भीड़ पर पुलिस की ओर से की गई फ़ायरिंग में दम तोड़ दिया.

हिंसा प्रभावित इलाक़े में र्क्फ़्यू लगा दिया गया है. मैसूर में बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं और वहाँ सांप्रदायिक झगड़ों का इतिहास रहा है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीएस डीसूज़ा ने बीबीसी से कहा, "कुछ शरारती लोगों ने एक सूअर काटकर मस्जिद में फेंक दिया. इसका बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया."

संवाददाताओं का कहना है कि दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई. पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है.

कुछ शरारती लोगों ने एक सुअर का शव मस्जिद में फेंक दिया. इसका बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया वीएस डीसूज़ा, पुलिस अधिकारी

हिंसा प्रभावित इलाक़े में र्क्फ़्यू लगा दिया गया है और इन इलाक़ों के स्कूल-कॉलेजों को चार जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.पिछले साल कट्टरपंथी हिंदू संगठन बजरंग दल ने राज्य के क़रीब 20 चर्चों में तोड़फोड़ की थी. इस हमले की ज़िम्मेदारी लेने के बाद बंजरंग दल के नेता महेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+