दिल्ली के छात्रों को भूल गईं ममता

रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी लेते ही ममता बनर्जी ने कोलकाता से ही मंत्रालय का संचालन करने का ऐलान किया। तब यह माना जा रहा था कि ममता के लिए यह अनुकूल रहेगा, लेकिन कोलकाता के प्रति ममता के लगाव ने बाकी के बड़े शहरों को अछूता कर दिया। ममता के रेल बजट में स्पष्ट देखने को मिल सकता है कि इस बजट में कोलकाता का विशेष ध्यान रखा गया है।
कोलकाता मेट्रो का विस्तार
दिल्ली मेट्रो पर रोजाना लाखों छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं। यही नहीं मुंबई लोकल ट्रेन में भी लाखों छात्र-छात्राएं रोज ट्रेनों में सफर करते हैं, लेकिन छात्रों की इस भीड़ में ममता बनर्जी को सिर्फ कोलकाता के छात्र ही दिखे। उन्होंने न केवल कोलकाता के छात्रों के लिए मेट्रो ट्रेन में छूट की घोषणा की, बल्कि कोलकाता मेट्रो के विस्तार की घोषणा भी की। दिल्ली और मुंबई का बगैर जिक्र किये उन्होंने औपचारिकता निभाते हुए कहा कि अन्य मेट्रो शहरों से बात की जाएगी।
और क्या-क्या दिया कोलकातावासियों को
ममता बनर्जी ने कोलकातावासियों के लिए दिल खोल कर घोषणाएं कीं। इनमें कोलकाता मेट्रो में विस्तार और छात्रों को छूट के अलावा कोलकाता के लिए लेडीज स्पेशल ट्रेन शामिल है। इसके अलावा कोलकाता-मुंबई के बीच नॉन-स्टॉप एयरकंडीशंड ट्रेन चलाई जाएगी। कोलकाता के स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रेलवे नर्सिंग कॉलेज की स्थापना भी कोलकाता में की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications