माछ-भात, लिट्टी चोखा खाएंगे रेल यात्री

ममता ने कहा, "रेलगाड़ियों में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों को गुणवत्ता से भरपूर भोजन मिले, यह हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही रेलगाड़ियों व स्टेशनों पर पेयजल और शौचालयों की सुविधा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
रेलगाड़ियों व स्टेशनों पर साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी।" उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से नीति बनाई जाएगी जिससे इन घोषणाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी फैसलों के उचित क्रियान्वयन को एक नए निगरानी तंत्र द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications