रेल बजट 2009 के प्रमुख अंश

पेश है रेल बजट के प्रमुख अंश
-ट्रेन के किराए में कोई वृद्धि नहीं।
-तत्काल फीस 150 रुपए से घटकर 100 रुपए हुई।
-पांच की जगह दो दिन पहले होगी तत्काल टिकट की बुकिंग।
-कोलकाता मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।
-प्रमुख शहरों के बीच नॉन-स्टॉप ट्रेने चलेंगी।
-12 नई एसी नॉन स्टॉप ट्रेने चलाई जाएंगी।
-सुपर फास्ट ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।
-एसी युवा ट्रेन चलाई जाएगी, जिसका किराया 299 रुपए से लेकर 399 रुपए तक होगा।
-दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई के लिए लेडीज स्पेशल ट्रेनें
-1000 रुपए से कम वेतन वालों को मिलेगा 25 रुपए का मासिक पास।
-असंगठित क्षेत्रों के लोगों को 25 रुपए में मिलेगा मासिक पास।
-मीडियाकर्मियों को 50 प्रतिशत छूट।
-मदरसा छात्रों को विशेष छूट।
-किसानों के लिए ट्रनों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा।
-कम आय वाले लोगों के लिए 'लज्जत स्कीम' जल्द शुरू होगी।
-कोलकाता मेट्रो में स्कूली बच्चों को छूट मिलेगी।
-यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-रेलवे के ग्रुप-बी के कर्मचारियों के बच्चों को छात्रवृत्ति
-पश्चिम बंगाल के कंचरापारा में लगेगी नई रेल कोच फैक्ट्री।
-ट्रेनों को समय पर चलाने को दी जाएगी प्राथमिकता।
-वेटिंग लिट के यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी आरक्षण संबंधी जानकारियां।
-ट्रेनों व प्लेटफॉर्मों की सफाई पर विशेष ध्यान।
-रेलवे की जमीन पर व्यापारिक इस्तेमाल बढ़ेगा।
-लंबी दूरी की ट्रेनों में सूचना एवं मनोरंजन की सुविधा।
-प्रमुख स्टेशनों के बीच अब नॉन-स्टॉप यात्रा।
-370 में से 309 स्टेशनों का विकास किया जाएगा।
-लंबी दूरी की ट्रेनों में अब कम से कम एक डॉक्टर मौजूद रहेगा।
-विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्लेटफॉर्म पर रैंप की व्यवस्था।
-सभी प्रमुख स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगेंगी।
-कंप्यूटरीकृत रेल टिकट अब डाक घरों पर भी उपलब्ध होंगे।
-महिलाओं के लिए स्टेशनों पर शौचालयों को दुरुस्त किया जाएगा। जहां नहीं हैं वहां नये शौचालय बनवाए जाएंगे।
-अब ट्रेन में भी डबल-डेकर सीटिंग व्यवस्था।
-धार्मिक व पर्यटन महत्व रखने वाले 49 स्थानों के स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था होगी।


Click it and Unblock the Notifications