'ड्रोन हमले में दस चरमपंथी मारे गए'

us Drone

ख़ुफ़िया अधिकारियों के मुताबिक़ पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान में एक संदिग्ध तालेबान ठिकाने पर अमरीकी ड्रोन हमले में दस चरमपंथी मारे गए हैं. जिस जगह हमला किया गया वह इलाक़ा पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास है और वह तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के प्रभाव वाला है. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

इस इलाक़े में पिछले साल से अगस्त से अब तक क़रीब 35 ड्रोन हमले हुए हैं. ऐसा अनुमान है कि इन हमलों में 340 लोगों की मौत हुई है. सबसे अधिक ड्रोन हमले उत्तरी और दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में हुए हैं. पाकिस्तान ने इन हमलों की सार्वजनिक तौर पर निंदा की है और कहा है कि इसमें आम लोगों की जान जाती है और इससे तालेबान चरमपंथियों को बढ़ावा मिलता है.

अमरीकी सेना ने कभी भी इन ड्रोन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसा माना जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान में सक्रिय सशस्त्र सेनाएँ और संघीय जाँच एजेंसी (सीआईए) ही इस तरह के हमले करने में सक्षम हैं. इस साल मार्च में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि उनकी सरकार ड्रोन हमलों को लेकर पाकिस्तान से विचार-विमर्श करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+