दंगा प्रभावित मैसूर में स्थिति सामान्य लेकिन तनावपूर्ण
मैसूर के पुलिस उपायुक्त पी. मन्निवन्न ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "स्थिति शांतिपूर्ण है। गुरुवार शाम से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में 150 जवानों वाली त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की दो कंपनिया गश्त कर रही हैं।"
उन्होंने कहा कि एहतियातन कदम उठाते हुए हमने क्यातामारनहल्ली, मंडी, उदयगिरी और नरसिम्हाराजा कॉलोनी में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगाई गई है।
आएएफ और राज्य पुलिस के जवानों ने शहर में आज सुबह फ्लैग मार्च भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications