'पाकिस्तान में रद्दी में बिक गईं
क्वे टा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बलूचिस्तान बोर्ड ऑफ इंटरमिडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन की हाई स्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं रद्दी के रूप में बेचे जाने की खबर है।
'जियो न्यूज' ने खबर दी है कि अप्रैल में हुई इस परीक्षा के नतीजे घोषित होना अभी बाकी है।
राजधानी क्वे टा के एक स्थानीय अधिकारी को गुरुवार को पता चला कि उत्तर पुस्तिकाएं रद्दी के रूप में एक स्थानीय ढाबे को बेच दी गई हैं।
सूबे के शिक्षा मंत्री शफीक अहमद अवान ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications