दिल्ली में मौसम
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में लगातार दो दिन से मानसून की आंख-मिचौली जारी रहने के बावजूद शुक्रवार को मौसम खुशगवार बना रहेगा।
यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, "आज आसमान साफ रहेगा। बाद में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।"
आद्र्रता का स्तर करीब 66 प्रतिशत बने रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications