हिमपात के कारण पहलगाम के रास्ते रुकी अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ गुफा के लिए जारी वार्षिक यात्रा, पहाड़ी रास्ते में भारी हिमपात के कारण दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के रास्ते से शुक्रवार को स्थगित कर दी गई।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग पर स्थित वावबाल, महागुनस टाप, और पोशपत्री में शुक्रवार को सुबह चार से छह इंच हिमपात दर्ज किया गया।
प्रवक्ता ने कहा, "पूरे यात्रा क्षेत्र में आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।"
हालांकि 1,800 यात्रियों के एक दल को उत्तरी कश्मीर के बालताल आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर आगे बढ़ने की शुक्रवार को अनुमति दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications