संयुक्त राष्ट्र महासचिव म्यांमार पहुंचे

यंगून, 3 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को म्यांमार पहुंचे। इस दौरान वह विपक्ष की नेता आंग सांग सू की समेत सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए दबाव बनाएंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि मून और उसके सहयोगियों के यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद उन्हें यहां के सेडोना होटल ले जाया गया।

मून यंगून से 350 किलोमीटर दूर नैप्यिटा में जुंटा प्रमुख सीनियर जनरल थान श्वे और राजनीतिक दलों के 25 प्रतिनिधियों से भेंट कर सकते हैं। इनमें मुख्य विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी)के भी चार सदस्य शामिल होंगे।

मून की म्यांमार के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के दौरान मुख्य रूप से सू की समेत सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई, सरकार और विपक्ष के बीच वार्ता की बहाली और वर्ष 2010 में प्रस्तावित चुनावों के अनुकूल माहौल तैयार करने पर चर्चा हो सकती है।

मून ने कल जापान की राजधानी टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "मैं इस यात्रा के दौरान म्यांमार सरकार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं से अवगत कराने की कोशिश करुं गा।"

मून को सू की से भेंट की इजाजत दी जाएगी या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सू की इस समय यांगून की कुख्यात इंसेन जेल में बंद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+