केरल में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या 6 हुई
स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कन्नूर के रहने वाले दोनों बच्चों को कोझिकोड में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तिरुवंतपुरम में एक व्यक्ति और कोच्चि के दो व्यक्तियों के नमून दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजे गए हैं। जांच के नतीजे आना अभी बाकी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोल्लम में 57 वर्षीय पुरुष की मौत का कारण स्वाइन फ्लू नहीं था। वह व्यक्ति 12 जून को अपनी बीमार सास को देखने के लिए ब्रिटेन से आया था और मौत से पहले उसने दम घुटने की शिकायत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications