मनमोहन और गिलानी 16 जुलाई को मिस्र में मिलेंगे
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मुद्दा व्यापक बातचीत का हिस्सा होगा।
कुरैशी ने कहा कि हाल के जी-8 सम्मेलन के दौरान गिलानी ने मनमोहन सिंह के साथ कश्मीर और पानी के मुद्दे पर चर्चा की थी।
कुरैशी ने मुल्तान हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को बताया कि दोनों देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। दोनों देशों के संयुक्त प्रयास से ही इस समस्या से निपटा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications