गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,552.72 पर खुला। सुबह 10.03 बजे यह बढ़त के रुख के साथ 14683.37 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स गुरुवार को 14,658.49 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के रुख के साथ 4370.30 पर खुला। लगभग इसी समय यह और गिरकर 4336.00 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को निफ्टी 4,348.85 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications