नेपाल में मंत्रिमंडल का विस्तार

काठमांडू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया। मंत्रिमंडल के इस चौथे विस्तार के साथ ही कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 32 हो गई है।

नए मंत्रियों में तराई पार्टी, सद्भावना पार्टी के राजेंद्र महतो का नाम शामिल है, जिन्होंने सत्ता बंटवारे को लेकर उभरे मतभेद के कारण इसके पहले गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया था। महतो इसके पहले की माओवादी सरकार में वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री थे। वर्तमान सरकार में भी उन्हें वहीं विभाग सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दूसरे मंत्री हैं समाजवादी प्रजातांत्रिक जनता पार्टी के प्रेम बहादुर सिंह। वह पहली बार किसी सरकार में शामिल हुए हैं और उन्हें कानून व न्याय मंत्री बनाया गया है।

जब प्रधानमंत्री अपने कैबिनेट का विस्तार कर रहे थे, उस समय माओवादियों ने संसद को घेरे रखा था और उन्होंने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी।

माओवादी पांच मई से ही संसद को घेरे हुए हैं।

माओवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबूराम भट्टराई ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव को बजट और सरकार की नीतियों को संसद में पेश नहीं करने देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+