जर्मनी अवाक्स विमान अफगानिस्तान भेजेगा
बर्लिन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई में नाटो सेनाओं की सहायता के लिए जर्मनी अपने अत्याधुनिक हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली (अवाक्स) युक्त विमानों को भेजेगा।
जर्मनी की संसद ने अफगानिस्तान में चार अवाक्स विमान भेजने को गुरुवार को मंजूरी दी। ये विमान दिसम्बर तक अफगानिस्तान में बने रहेंगे।
खबरों के अनुसार जर्मनी अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग सेना को मजबूत करने के लिए 300 अतिरिक्त सैनिक भी भेजेगा। वर्तमान समय में अफगानिस्तान में 4,500 जर्मन सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications