देश में और मेडिकल कालेज खोले जाएंगे : आजाद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि निजी क्षेत्र को राज्यों में मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) के नियमों में बदलाव किए जाएंगे। एमसीआई एक सांविधिक निकाय है जो कि मेडिकल कालेजों, नए कालेजों और डाक्टरों को रजिस्ट्रेशन प्रदान करती है।

आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारों और योग्य चिकित्सकों को अधिक संख्या में तैयार करने के लिए उनका मंत्रालय स्वास्थ्य क्षेत्र में राष्ट्रीय मानव संसाधन परिषद के गठन का प्रस्ताव पेश करेगा,जो कि नियामक इकाई के तौर पर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि परिषद के गठन के लिए स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल के नेतृत्व में एक कार्यबल का गठन किया गया है। कार्यबल 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगा।

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की थी कि जो डाक्टर सुदूर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करने की इच्छा जताएंगे उन्हें दोगुना वेतन दिया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+