रेल बजट में हिमाचल की अनदेखी करना उचित नहीं : धूमल
रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रो. धूमल ने कहा कि यद्यपि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार तथा नई रेल लाइनें बिछाने का मामला समयत्र पर प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा रेल मंत्री से उठाया फिर भी इसकी अनदेखी की गई है जो अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने समरिक महत्व की मण्डी-मनाली-लेह रेल लाईन, बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाईन तथा चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन के निर्माण का मामला भी केन्द्र में समयत्र पर उठाया है परन्तु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन का तो अंतिम सर्वेक्षण हो चुका था फिर भी उसको बजट में शामिल नहीं किया गया।
प्रो़ धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिप्रिय राज्य की अनदेखी करना राष्ट्र हित में नहीं है, जबकि पूवरेत्तर राज्य तथा जम्मू-कश्मीर जहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, वहां के लिए विशेष पैकेज अथवा विशेष रेल कोरिडोर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। क्या शांतिप्रिय रहने की यह सजा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की यह नीति हिमाचल प्रदेश के शांतिप्रिय लोगों के व्यापक हित में नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications