केन्द्र द्वारा पहाड़ी राज्यों के लिए अलग नीति बनाने को स्वीकृति
नरेन्द्र बरागटा कहा कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में बागवानी की असीम संभावनाओं के दोहन के लिए पहाड़ी राज्यों के बागवानी मंत्रियों की बैठक में सुझाए गए उपायों पर अमल करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बागवानी विकास की सभी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा के लिए शीघ्र ही केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के उच्चाधिकारी भाग लेंगे तथा इस बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर केन्द्र की भागीदारी तथा राज्य सरकार के कार्यान्वयन पर मंथन किया जाएगा।
बागवानी मंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को पहाड़ी राज्यों द्वारा बागवानी विकास के लिए चयनित प्राथमिकताओं को मंजूरी प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अलग तय प्राथमिकताओं की वजह से स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास परियोजनाओं को कार्यान्वित नहीं किया जा रहा है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने हिमाचल प्रदेश की सभी परियोजनाओं को समयबद्घ रूप से स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications