रेल बजट आम लोगों के आरामदायक सफर के लिए सौगात : गहलोत

गहलोत ने रेल बजट में राजस्थान के लोगों का विशेष ख्याल रखकर रेल सेवाओं और सुविधाओं में बढ़ोतरी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रेल बजट में यात्री किराए एवं माल भाड़े में बढ़ोतरी नहीं करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे पिछड़े, कमजोर एवं मध्यम वगरें के लोगों को लाभ मिलेगा। समय की आवश्यकता के अनुरूप रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा के लिए अहम प्रावधान करने को उन्होंने सकारात्मक पहल बताया है।

मुख्यमंत्री ने अजमेर-भोपाल एक्सप्रेस तथा आगरा-अजमेर इंटरसिटी सुपर फास्ट(दोनों प्रतिदिन), कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस(साप्ताहिक) वाया नागौर, मुम्बई-जोधपुर-बीकानेर सुपर फास्ट (सप्ताह में दो दिन), दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक), रेवाड़ी फुलेरा वाया रींगस(प्रतिदिन), मुम्बई-जोधपुर एक्सप्रेस(साप्ताहिक), श्री गंगानगर-दिल्ली-नांदेड़ सुपर फास्ट(साप्ताहिक), दिल्ली-सादुलपुर एक्सप्रेस(सप्ताह में 3 दिन) के रूप में 9 नई ट्रेनों की सौगात राजस्थान को प्रदान करने के लिए प्रदेश की जनता की ओर से रेल मंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बिलाड़ा-बर, रतलाम-बॉंसवाड़ा-डूंगरपुर और अजमेर-सवाईमाधोपुर वाया टोंक के लिए नई लाइन की घोषणाओं को भी ऐतिहासिक बताया है।

उन्होंने मौजूदा रेलवे अस्पतालों से जुड़े मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना के तहत जोधपुर को सम्मिलित करने के लिए भी केन्द्र सरकार का आभार जताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+