जापान ने अफगान अभियान में अपनी नौसैनिक इकाई का कार्यकाल बढ़ाया
जापान की नौसैनिक टुकड़ी की तैनाती का समय 15 जुलाई को समाप्त हो रहा था, जो अब बढ़कर अगले वर्ष 15 जनवरी तक हो गया है।
रक्षा मंत्री यासुकाजू हमादा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए रक्षा मंत्रालय अपना सबसे बेहतर सहयोग देना जारी रखेगा।
जापान ने हिंद महासागर में पश्चिमी देशों की सहायता के लिए एक आपूर्ति पोत, एक लड़ाकू पोत और करीब 500 नौसैनिकों की नियुक्ति की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications