रेल बजट : ममता-लालू आमने-सामने
लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए ममता ने कहा कि पिछले पांच सालों के रेलवे के प्रदर्शन पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि बाद में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, "लालूजी के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। वह मेरे मित्र हैं।"
यह पूछे जाने पर कि आप पर रेल बजट में बिहार को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जा रहा है तो इसके जवाब में ममता ने कहा, "मैं पटना को अत्यधिक महत्व दूंगी।"
बजट पेश करते हुए ममता ने कहा, "समीक्षा के आधार पर यह स्पष्ट है कि पिछले बजट में जो लक्ष्य तय किए गए थे वे व्यावहारिक नहीं थे। इसलिए इसमें संशोधन जरूरी है।"
उन्होंने कहा, "वर्ष 2009-10 के लिए मैंने जो लक्ष्य तय किए हैं वह व्यावहारिक है।"
बहरहाल, रेलवे को मुनाफे में पहुंचाने के लिए बतौर रेल मंत्री जमकर वाहवाही लूटने वाले लालू प्रसाद ने कहा, " ऐसा लग रहा है कि ममता पर घमंड हावी हो गया है। उन्होंने अधिकांश वहीं योजनाएं आगे बढ़ाई हैं जो हमने शुरू की थी। वास्तव में यह मेरी ही योजनाएं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications