अमेरिका ने अफगानिस्तान में अभियान तेज किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हेलमंड प्रांत में गुरुवार को लड़ाई के पहले दिन एक नौसैनिक की मौत हुई और कई घायल हुए। आतंकवादियों की मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
इस अभियान को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की अफगानिस्तान में नई रणनीति के तहत आरंभ किया गया है,जिसमें तालिबान के गढ़ों में प्रवेश से पहले उसके खिलाफ लड़ाई को तेज करना है।
अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि अभियान में 4,000 अमेरिकी और 650 अफगान सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि नागरिकों को नुकसान की कोई सूचना नहीं है और हवाई तथा तोपखाने से बमबारी नहीं की गई। उधर गुरुवार को तालिबान प्रवक्ता कारी जूसिफ अहमदी ने कहा कि विदेशी सेनाओं ने तालिबानी ठिकानों के बजाय नागरिकों के घरों पर बमबारी की।
उसने दावा किया कि 12 से अधिक विदेशी सैनिक मारे गए। उनके इस दावे को अतिरंजित माना जा रहा है।
आपरेशन खंजर आरंभ होने से पहले संयुक्त राष्ट्र ने बढ़ती हुई नागरिकों की मौतों के प्रति चेतावनी दी थी। यद्यपि उसने कहा कि अधिकांश मौतें तालिबान के हमलों में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications