विधायक ने दी मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तरी चेन्नई में रेलवे के विस्तार के मद्देनजर झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को बेदखल किया जा रहा है। सुदर्शनम ने इस पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को सदन का ध्यान आकर्षित किया।

सुदर्शनम ने कहा, "रेलवे ने इन झुग्गी वालों को यहां से बेदखल होने के लिए नोटिस भेजा है जबकि वे यहां पिछले 100 सालों से रह रहे हैं। इस सदन में दो बार इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।"

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके सरकार का समर्थन करती है।

सुदर्शनम ने कहा कि इस मुद्दे को झुग्गी, सफाई और आवास नियंत्रण मंत्री थंगावेलन के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन वे इस मामले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

थंगावेलन के इसके जवाब में कहा, "हमने रेलवे को इस सिलसिले में कई दफा पत्र लिखे लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा के बाद समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+