रेल बजट : वामदलों की भिन्न-भिन्न राय
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा, "निजीकरण के रास्ते से रेलवे अभी भी अलग नहीं हुई है लेकिन फिर भी कुछ अच्छे कदम उठाए गए हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगारों व महिलाओं के लिए रियायतें व सुविधाएं देने का फैसला स्वागत योग्य है।"
हालांकि माकपा के नेता वासुदेव आचार्य ने रेल बजट की आलोचना करते हुए इस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2011 का घोषणापत्र करार दिया। उन्होंने कहा, "बजट का सार देखने से ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी ने 2011 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी किया हो।"
भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता ने कहा, "रेल बजट आवश्यकता से अधिक महत्वाकांक्षी और जमीनी हकीकतों से परे है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications