रेल बजट : प्रमुख विशेषताएं
- काजीगुंड, अनंतनाग रेलमार्ग अगस्त 2009 तक पूरा करने की घोषणा
- पूर्वोत्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय परियोजनाओं को समय पर लागू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे विकास निधि बनाने पर विचार।
-यात्री किराए और माल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं।
-तत्काल योजना योजना को अनुकूल बनाया गया, अग्रिम बूकिंग अवधि दो दिन पहले, न्यूनतम प्रभार 100 रुपये।
- वर्तमान विद्यार्थी रियायतें मदरसों, माध्यमिक मदरसों और उच्च मदरसों के विद्यार्थियों को भी उपलब्ध होंगी।
-प्रेस संवाददाताओं के लिए छूट बढ़ाकर 50 फीसदी करने का निर्णय, साल में एक बार पति-पत्नी के साथ यात्रा के लिए भी 50 फीसदी रियायत।
-दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता उपनगरीय प्रणाली में कार्यालय समय के दौरान महिलाओं के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।
-1500 रुपये से कम आय वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 100 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 25 रुपये में पास।
-युवाओं के लिए वातानुकूलित 'युवा' रेलगाड़ियां।
-'युवा' में 1500 किलोमीटर तक के लिए 299 रुपये और 2,500 किलोमीटर तक के लिए 399 रुपये किराया।
-मदरसों के छात्रों को भी मिलेगी छूट।
-कोलकाता मेट्रों में छात्रों को मिलेगी 60 फीसदी की छूट।
-व्यस्त सीजन में महिलाओं के लिए विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा।
- 12 सीधी रेलगाड़ियों की घोषणा।
- कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली स्टेशनों पर नई रेल सूचना व्यवस्था शुरू होगी।
- 50 मोबाइल रेल टिकट वैन शुरू होंगी।
- मध्य और छोटे आकार के 200 स्टेशनों पर एटीएम की सुविधा।
-140 संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा योजना की तैयार।
-शारीरिक रूप से विकलांग और अल्पसंख्यकों के लिए विशेष भर्ती योजना।
-रेलवे के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए सैम पित्रोदा की अध्यक्षा में समिति बनेगी।
-माल ढुलाई टर्मिनलों के लिए निजी संचालन को बढ़ावा।
-सभी लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में कम से कम एक डॉक्टर को नियुक्त किया जाएगा।
- पश्चिम बंगाल में प्रतिवर्ष 500 खूबसूरत डिब्बे बनाने के लिए नया कारखाना।
- रेलवे स्टेशनों पर 'जनता खाना' उपलब्ध करवाया जाएगा।
-रेलवे आर्थिक व्यवहार्यता से नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिबद्धता से संचालित होगी।
-रेलवेकर्मियों के पति या पत्नियों को रोजगार के लिए सात नर्सिग कॉलेज खोले जाएंगे।
-निजी-सार्वजनिक भागीदारी के तहत मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव।
-कच्चे माल को बर्बाद होने से बचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज और ढुलाई की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
- निजी-सार्वजनिक भागीदारी के आधार पर 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
- कुल 350 में से 309 स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- पर्यटन और धार्मिक महत्व के 50 स्टेशनों पर एकीकृत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- राजधानी एक्सप्रेस में लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इंफोटेनमेंट सुविधा।
-अनारक्षित टिकट बिक्री व्यवस्था के लिए पांच हजार से बढ़ाकर आठ हजार टर्मिनल बनाए जाएंगे।
-यात्री अब पांच हजार डाकघरों से टिकट खरीद सकेंगे।
-इंटरसिटी यात्रा के लिए वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन की सुविधा।
-प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को एसएमएस से ताजा स्थिति की जानकारी।
-महत्वपूर्ण स्टेशनों को टिकट बिक्री के लिए 200 स्वचालित वेंडिंग मशीन की सुविधा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications