जुंता पर दबाव डालने बान पहुंचे म्यांमार (लीड-1)
कड़े सुरक्षा घेरे के बीच बान की मून यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। पुरानी राजधानी में संक्षिप्त समय बिताने के बाद वह सैनिक शासक गुट 'जुंता' के नए मुख्यालय नायपीटाव के लिए उड़ गए।
उनका म्यांमार के सैनिक सुप्रीमो थान श्वे से मुलाकात और विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के चार प्रतिनिधियों सहित अन्य पार्टियों के 25 प्रतिनिधियों के साथ बैठक का कार्यक्रम है।
इस बारे में अभी स्पष्ट सूचना नहीं है कि बान को यंगून की इनसेइन जेल में कैद सू की से मिलने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।
सू की पर नजरबंदी की शर्तो का उल्लंघन करने और अमेरिकी नागरिक जान विलियम येटा को अपने घर में दो रातें बिताने की अनुमति देने के कारण मुकदमा चलाया जा रहा है।
जेल में बनाए गए विशेष न्यायालय में शुक्रवार को सू की के मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन इसे 10 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications