रेल बजट : भाजपा ने की आलोचना

रेल बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "बजट में जितनी घोषणाएं की गई हैं उन्हें पूरा कर पाना असंभव है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार वादे तो बहुत करती है लेकिन उसे पूरा करने के मामले में वह पीछे रह जाती है।"

उन्होंने कहा कि बजट के क्रियान्वयन तक जनता को इंतजार करना पड़ेगा तभी पता चलेगा कि यह कितना प्रभावशाली है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रेल बजट में बिहार की घोर उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा, "मैं जिस राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करता हूं वहां की जनता के साथ रेल बजट में घोर अन्याय किया है।"

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "ममता बनर्जी ने अपने रेल बजट में सभी को खुश करने की कोशिश की है लेकिन वह इनका क्रियान्वयन कर पाती हैं कि नहीं यह देखने वाली बात होगी। उनका बजट अव्यावहारिक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+