एयर मार्शल एस.राधाकृष्णन राष्ट्रपति के निजी सहायक नियुक्त
शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि निजी सहायक का कार्यकाल राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने, संबंधित व्यक्ति के अवकाश ग्रहण करने या राष्ट्रपति की इच्छा तक रहेगा।
राधाकृष्णन ने अक्टूबर 2008 में दक्षिणी हवाई कमांड के प्रमुख का पद संभाला था।
भारतीय वायुसेना में जून 1970 में कमीशन हासिल करने वाले राधाकृष्णन राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें विभिन्न लड़ाकू और प्रशिक्षण विमानों को 4,000 घंटे से अधिक उड़ाने का अनुभव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications