तालिबान का पाकिस्तानी सेना के हेलीकाप्टर को मार गिराने का दावा
तालिबान के एक प्रवक्ता ने समा टेलीविजन को बताया कि तालिबान ने हेलीकाप्टर के पायलट को बंधक बना लिया है।
अगर तालिबान का यह दावा सही है तो यह पहली बार हुआ है कि तालिबान ने सेना के हेलीकाप्टर को मार गिराया।
सेना के प्रवक्ता ने हालांकि तालिबान के इस दावे को खारिज कर दिया। मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा, "तकनीकी कारणों से यह हेलीकाप्टर कबायली क्षेत्र के ओरकजई जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications