रेल बजट : प्रधानमंत्री ने ममता को सराहा (लीड-1)

रेल बजट पेश होने के बाद संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, "कम समय में ममता बनर्जी ने शानदार बजट पेश किया है। यात्री किराए में बढ़ोतरी किए बगैर रेल बजट में यात्री सुविधाओं का खासा ध्यान रखा गया है। उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।"

उन्होंने कहा, "रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में भी रेल मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मसलन 50 स्टेशनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने और बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। ये सभी कदम सराहनीय हैं।"

इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि चुनाव में कांग्रेस की ओर से किए गए वादों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री ने यात्री सुविधाएं बेहतर करने और रेलवे सुरक्षा के उपायों पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने रेल यात्रा को सुखद अनुभव बनाने का प्रयास किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+