रेल बजट : मदरसों तथा व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के छात्रों को भी रियायती टिकट
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज लोकसभा में वर्ष 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि अब बालिकाओं के लिए स्नातक स्तर तक और बालकों के लिए 12वीं कक्षा तक स्कूल से लेकर घर के बीच द्वितीय श्रेणी में यात्रा के लिए नि:शुल्क मासिक टिकटें मदरसों, उच्च मदरसों तथा उच्चतर मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा, मदरसों, उच्च मदरसों तथा उच्चतर मदरसों तक के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रियायती मासिक सीजन टिकट अब कोलकाता मेट्रो रेल में भी मान्य होगा। किराए में 60 प्रतिशत रियायत मिलेगी।
ऐसे छात्र जो मान्यता प्राप्त व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं उन्हें भी मेट्रो किराए में रियायत दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications