सबसे बड़े वाणिज्यिक उपग्रह का प्रक्षेपण
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 6,910 किलोग्राम वजनी टेरीस्टार-1 अब तक का सबसे बड़ा उपग्रह है और इसे फ्रेंच गुयाना के कौरू अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।
उपग्रह पूरे अमेरिका में ध्वनि, आंकड़ें और वीडियो सेवा उपलब्ध कराएगा। इसके 20 लंबे एंटीना उपग्रह संकेतों को मोबाइल फोन तक भेजने में सक्षम हैं। टेरीस्टार इस साल के अंत तक यह सेवा आरंभ करने वाली है। इस उपग्रह से मोबाइल फोन कवरेज वाले इलाके से बाहर रहने के बावजूद उपभोक्ता पूरे अमेरिका में कहीं भी ध्वनि, ई-मेल और आंकड़ों का आदान प्रदान करने में सक्षम होंगे।
टेरीस्टार के मुख्य तकनीकी अधिकारी डेनिस माथेसन ने कहा, "टेरीस्टार-1 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण से हम मोबाइल संचार के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। कनाडा और अमेरिका में हर जगह विश्वसनीय उपलब्धता से हम मोबाइल सेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications