रेल बजट : आरक्षण प्रणाली में विस्तार किया जाएगा
रेल मंत्री ने वर्ष 2009-10 के लिए लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि फिलहाल आरक्षण प्रणाली कुल 800 स्थानों पर 6,872 टर्मिनलों के साथ कार्यरत है। अब इसमें विस्तार करते हुए 200 नए नगरों और शहरों में आरक्षण प्रणाली स्थापित की जाएगी।
बनर्जी ने कहा कि अनारक्षित टिकटों हेतु अनारक्षित टिकट प्रणाली वाले टर्मिनलों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 8,000 की जा रही है। बनर्जी ने कहा कि बड़े और मध्यम आकार के 200 रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications