रेल बजट : भर्ती नीति और भर्ती बोर्ड की समीक्षा की जाएगी
ममता बनर्जी ने वर्ष 2009-10 के लिए लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कोटे के बैकलॉग को पूरा करने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा।
बनर्जी ने कहा कि रेलवे में अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को बेहतर प्रतिनिधित्व देने के लिए एक योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा विकलांगों के कोटे की रिक्तियों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications