रेल बजट: दिल्ली कोलकाता और चेन्नई में "केवल महिलाओं के लिए" विशेष रेलगाड़ी
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। रेलमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में वर्ष 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए मुंबई की तरह दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में 'केवल महिलाओं के लिए' ईएमयू गाड़ियां चलाने की घोषणा की।
ये गाड़ियां कार्यालयों की कार्यावधि के दौरान महिला यात्रियों की सुविधाओं के लिए चलाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications