रेल बजट: 50 स्टेशनों पर बहुउद्देशीय परिसरों का निर्माण होगा
उन्होंने कहा कि इन परिसरों में रेल यात्रियों को खरीदारी, भोजन के स्टॉल व रेस्तरां, बुक स्टॉल, पीसीओ, एसटीडी-आईएसडी, फैक्स बूथ, दवाइयां तथा वैरायटी स्टोर, बजट होटल, भूमिगत पार्किं ग आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
रेल मंत्री ने बताया कि इन बहुउद्देशीय परिसरों को देश के विभिन्न भागों में इस वर्ष ऐसे 50 रेलवे स्टेशनों पर विकसित करने का प्रस्ताव है, जो तीर्थ, उद्योग और परिवहन की दृष्टि से महत्पूर्ण है। इन सुविधाओं के विकास की जिम्मेदारी इरकॉन और रेल भूमि विकास प्राधिकरण को सौंपी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications