दुष्कर्मी बाप को भीड़ ने जिंदा जलाया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार 50 वर्षीय सैमुएल जब अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था, तभी उसके बेटे ने बाहरी लोगों को मदद के लिए फोन किया। वहां जुटे करीब 200 लोगों की भीड़ ने बलात्कारी बाप को जिंदा जला दिया।
हालांकि भीड़ को देख सैमुएल ने भागने की कोशिश की थी,लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ कर बांध दिया और उस पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications