चीन में स्वाइन फ्लू पीड़िता की करंट लगने से मौत
हेंग्झाओ(चीन), 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की बुधवार को अस्पताल में नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "वार्ड में बिजली के सर्किट से बिजली लीकेज की वजह से पीड़िता की नहाते समय मौत हो गई।"
पीड़िता को गत 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रांत के स्वास्थ्य ब्यूरो के मुताबिक उनकी हालत सुधर रही थी। बुखार भी उतर गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications