पुलिस ने आरंभ की लापता विधायक की तलाश
राउत (39) कटक जिले की अथगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। वह 20 जून को विधानसभा अध्यक्ष प्रदीन अमट को अपना त्याग पत्र सौंपने के बाद से लापता हैं। हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है।
भुवनेश्वर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रजत मिश्र ने आईएएनएस को बताया, "विधायक के पिता भाष्कर राउत से गुरुवार को सूचना मिलने के बाद ही हमने पुलिस के चार दलों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है।"
मिश्र ने कहा, "हमने अनुभवी पुलिस अधिकारियों को विधायक का पता लगाने विभिन्न जगहों पर भेजा है। हम उनके नजदीकी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications