उच्चस्तरीय आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा

प्रतिनिधिमंडल छह से 15 जुलाई के बीच आठ महत्वपूर्ण शहरों-दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, चंडीगढ़ और कोलकाता का दौरा करेगा।

आस्ट्रेलियाई शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कोलिन वाल्टर्स प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में विक्टोरिया राज्य पुलिस सहित आस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण क्षेत्र तथा राज्य सरकारों की एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त जान मैकार्थी ने कहा, "शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल सरकार, छात्रों और भारतीय लोगों को आश्वस्त होने का अवसर उपलब्ध कराएगा कि हम आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारे देश में अपनी अध्ययन अवधि में वे सुरक्षित हैं तथा सकारात्मक अनुभव करेंगे।"

मैकार्थी ने कहा कि भारत की सरकार, अभिभावकों और छात्रों का नजरिया जानने के बाद प्रतिनिधिमंडल आस्ट्रेलिया में शिक्षा हासिल कर रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय करने में सक्षम होगा।

आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भारतीय अधिकारियों, अभिभावकों और छात्रों की सभी चिंताओं को सुनेगा और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा के लिए आस्ट्रेलिया द्वारा उठाए गए अतिरिक्त उपायों की जानकारी देगा। इनमें प्रधानमंत्री केविन रुड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए 14-15 सितम्बर को कैनबरा में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा भी शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+