भारत, बांग्लादेशी कारोबारियों की हल्सा पर कर घटाने की मांग
बांग्लादेश से हिल्सा मछली का भारत को निर्यात कम होने से म्यांमार की सस्ती हिल्सा के आयात का रास्ता साफ होगा, साथ ही बांग्लादेश के 600,000 से अधिक मछुआरों और दोनों देशों के व्यापारियों के जीवन पर भी प्रभाव पड़ेगा।
हिल्सा का आयात भारत में दक्षिण एशियाई प्राथमिकता व्यापार समझौते(एसएपीटीए) के तहत किया जा रहा है लेकिन म्यांमार की हिल्सा के मुकाबले बांग्लादेश की हिल्सा की कीमत अधिक होने से भारतीय निर्यातक परेशानी महसूस करते हैं।
बांग्लादेश मछली निर्यातक संघ (बीएफईए) के अध्यक्ष अजीत कुमार दास ,भारतीय मछली आयातक संघ के अध्यक्ष अतुर चंद्र दास और बांग्लादेश फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक तथा हिल्सा मछली के निर्यातक इबादुल हक चान ने मछली के बेहतर व्यापार के लिए यह मामला उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications