भारत में सक्रिय आतंकवादी बांग्लादेश में गिरफ्तार
पुलिस ने शहादत को भारत से लगे सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया। उसके साथ ही साजिदुर रहमान ऊर्फ हनीफ नाम के एक अन्य आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया। शहादत हाल ही में भारत से लौटा था। पुलिस ने इनके ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया।
शहादत जेबीएम के सरगना अब्दुर रहमान व उसके सहयोगी सिद्दीकुल इस्लाम ऊर्फ बांग्ला भाई के निर्देश पर पिछले ढाई वर्षो से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नादिया और मालदा जिलों में अपनी गतिविधियां चला रहा था।
रहमान और बांग्ला भाई बांग्लादेश के राजशाही जिले से आतंकवादी गतिविधि का संचालन करते थे। इन दोनों को वर्ष 2007 में दो न्यायाधीशों की हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications