यूपी में 'ममता एक्‍सप्रेस' का स्‍वागत

Indian Train
लखनऊ। उत्तर प्रदेश वासियों ने रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए रेल बजट 2009-10 का दिल खोलकर स्वागत करते हुए इसे आम आदमी का बजट बताया है।

लोगों ने यात्री किराए में बढ़ोतरी न करने, रेलगाड़ियों में डॉक्टरों की तैनाती और इंफोटेनमेंट की सुविधा देने, रेलगाड़ियों और स्टेशनों में महिला कमांडो दस्तों की तैनाती करने, आरक्षण काउंटरों की संख्या बढ़ाने, उत्तर प्रदेश को कई नई रेलगाड़ियां देने और यहां के प्रमुख स्टेशनों को विश्व स्तर का बनाने की घोषणा के लिए रेल मंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया है।

डॉक्‍टरों की तैनाती अच्‍छा कदम

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ए.एन.सिंह ने ममता बनर्जी के रेल बजट को एक संतुलित बजट बताया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने अपने बजट में देश के हर आदमी और हर क्षेत्र का ख्याल रखा है। रेलगाड़ियों में डॉक्टरों की तैनाती और मनोरंजन की सुविधाएं एक स्वागता योग्य कदम है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय की डॉक्टर कंचन पंत ने कहा कि आज रेल में सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। रेल मंत्री द्वारा स्टेशनों और रेलगाड़ियों में महिला कमांडो की तैनाती का ऐलान करना इस बजट में में एक अच्छा कदम है।

किराया न बढ़ाकर दी राहत

विद्युत विभाग में कार्यरत सर्वराज यादव ने कहा कि रेल मंत्री ने यात्री किराया न बढ़ाकर आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। इसके अलावा तत्काल कोटे में 50 रूपये की कमी करना भी एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि साथ ही आरक्षण काउंटर और टिकट खिड़कियों में बढ़ोतरी करने से लोगों को अब घंटों तक की लंबी लाइनों से थोड़ी राहत मिलेगी।

एमिटी कालेज में एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र निमिश सक्सेना ने कहा कि रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा 100 किमी यात्रा के लिए गरीबों को 25 रूपये का मासिक पास देकर इज्जत योजना शुरू करना ऐतिहासिक फैसला है। सक्सेना ने कहा कि रेल मंत्री ने उत्तर प्रदेश को नई रेलगाड़ियां देकर और यहां के प्रमुख स्टेशनों को विश्व स्तर का ऐलान करके प्रदेश वासियों की मुस्कराहट बढ़ा दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+