नेपाल में आयुर्वेदिक वियाग्रा को लेकर हुए संघर्ष में 7 की मौत

संघर्ष उत्तरी नेपाल के मानांग जिले के नार गांव में हुआ, जहां गोरखा जिले से आयुर्वेदिक वियाग्रा 'यारसागुंबा' एकत्र करने के मकसद से आए युवकों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

यारसागुंबा हिमालय पर्वत में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर पाया जाने वाला एक प्रकार का कवक है। माना जाता है कि इसमें औषधीय गुण होते हैं और यह कामोत्तेजना बढ़ाता है।

प्रत्येक वर्ष गर्मियों में उत्तरी नेपाल के नागरिक यारसागुंबा को एकत्र करने के लिए निकलते हैं। इससे वे रोजाना करीब 35 डॉलर कमा सकते हैं।

यारसागुंबा एकत्र करने गए गोरखाओं को ग्रामीणों ने जंगल में प्रवेश करने से रोका, जिससे विवाद भड़क उठा। ग्रामीणों ने पांच गोरखाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि भागने के प्रयास में दो युवक पहाड़ी से गिरकर मर गए।

यह घटना 10 जून की है लेकिन दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण इसका पता बाद में तब चला जब मृतकों के परिजनों ने लंबे से युवकों के गायब होने पर पुलिस में शिकायत की।

गुरुवार को पुलिस नार गांव पहुंची और मामले की जांच के बाद छह ग्रामीणों को गिरफ्तार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+