रेल बजट : पत्रकारों को मिलेगी कूपन से निजात
बनर्जी ने वर्ष 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए प्रेस संवाददाताओं को रियायतें देने के लिए एक नई विधि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विधि के तहत कूपन देने की बजाय पत्र सूचना कार्यालय और अन्य सक्षम राज्य और स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा किए गए प्रमाणन के आधार पर पत्रकारों को फोटो प्रमाण पत्र के साथ क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा।
इस कार्ड को दिखाने पर प्रेस संवाददाताओं को आरक्षण तथा टिकट प्राप्त करने में आसानी होगी। इसमें ऐसी सुविधा होगी कि प्रेस संवाददाता अपने परिवार के ऐसे सदस्यों को भी अपने साथ बैठा सकेंगे, जो इस सुविधा को प्राप्त नहीं कर रहे हों।
उन्होंने यह भी बताया कि संवाददाताओं के लिए रियायत की सीमा को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाएगी। इसके अलावा पति-पत्नी के साथ यात्रा के लिए साल भर में एक बार 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications