असम में बाढ़ से तबाही, लाखों बेघर

राज्य के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री भूमिधर बर्मन ने शुक्रवार को बताया, "पिछले दो दिनों में चार जिलों लखीमपुर, धीमाजी, जोरहाट और नागांव के तकरीबन 350 गांवों में बाढ़ की वजह से लगभग 200,000 लोग बेघर हो गए हैं।"

अधिकतर विस्थापितों को अस्थायी शिविरों में शरण दी गई है। बर्मन ने कहा, "हम बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को खाद्य और चिकित्सा सहायता मुहैया करा रहे हैं।"

असम के खाद्य नियंत्रण मंत्री पृथ्वी माझी ने कहा, "स्थिति गंभीर है। हम लोगों की तकलीफें कम की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।"

उधर, केंद्रीय जल आयोग की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि असम की मुख्य नदी ब्रह्मपुत्र और इसकी सहयोगी नदियां कम से कम आठ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+